फैशन डिजाइनिंग करने से पहले इन बातो को जान ले – Fashion Designer Tips in Hindi

एक सक्सेसफूल फैशन डिज़ाइनर बनने के लिए किसी औपचारिक शिक्षा या सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन बिना सीखे कोई काम करना आसान बात भी नहीं है। इसके लिए आपको ड्राइंग, सिलाई और डिज़ाइन करने का तरीका, फैशन इंडस्ट्री की जानकारी होनी चाहिए। आपको बाजार में फैशन के बारे में पता होना चाहिए। आइये मैं आपको फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने सम्बंधित पूरी जानकारी प्रोवाइड करता हूँ।

यदि आपको टेक्सटाइल, पैटर्न, कलर कोडिंग, टेक्सचर आदि का अच्छा ज्ञान हो तो फैशन डिज़ाइनिंग में कॅरियर के रूप मे अपनाने मे बिल्कुल घबराये नहीं। आपकी सफलता को कोई गुंजाइश नहीं रह जाती और आपका नाम फैशन इंडस्ट्री मे तहलका मचा सकता है। खासकर भारत जैसे देश में जहाँ के फैशन मे पश्चिमी सभ्यता का भी संगम है, और इसी मिलन ने फैशन इंडस्ट्री को एक नयी दिशा और पहचान दी है। फैशन डिज़ाइनिंग मे रंगों के संयोजन और कपड़े के आधार पर उसकी बुनाई का बड़ा महत्व है।

फैशन कभी भी स्थाई नही होता है. समय के साथ इसमे परिवर्तन होते रहते हैं। डिज़ाइनिंग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू ये है कि फैशन किसी ना किसी थीम पर निर्भर करता है। जैसे: मौसम, लोगों की पसंद विशेष आदि। अगर आपने गौर किया हो तो फैशन प्रमुखत: मौसम के अनुसार होता है. उदाहरण के लिए सर्दी के मौसम मे आपको उसी के अनुरूप रंग और फैब्रिक देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ऊनी कपड़े, पोलो नेक, नीले और ब्राउन देखने को मिलेंगे। इसके विपरीत गर्मियों में आपको कैज़ुअल, कॉटन और सफ़ेद रंग मिलेंगे

फैशन डिजाइनिंग के कोर्स कुछ इस प्रकार हैं – Fashion Designing Courses in Hindi

B.Design, BA (Hons) Fashion Design, Post Graduate Diploma in Fashion Design, BA (Hons) in Fashion and Life style Business Management. Fashion and Textile Design, Master of Business Administration in Fashion Technology, Master in Fashion Technology,  Diploma in Fashion Technology.

फैशन डिजाइनिंग कोर्स करवाने वाले संस्था – Fashion Designing Institutes In India

फैशन डिजाइनिंग के कोर्स कोई तीन या चार साल के होते हैं, इसके अलावा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स इससे भी कम समय के होते हैं। भारत में फैशन डिजाइनिंग करने के लिए दो प्रसिद्द डिजाइनिंग स्कूल हैं (1) National Institute of Fashion Technology New Delhi, (2) Indian Institute of Art and Design New Delhi., इसके अलावा भी कई संस्था हैं जो फैशन डिजाइनिंग के कोर्स करवाते हैं – United Institute of Design  Ahemdabad, Pearl Academy Mumabi, Pearl Acadamy Jaipur, LISAA School of Design New Delhi, Government Polytechnic For Women Faridabad.  The Technological Institute of Textile and Science Bhiwani, Institute of Fashion Technology Bangalore.

Comments

Popular posts from this blog